योग शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी

         

Image by StockSnap from Pixabay 

          योग के बारे में आश्चर्यजनक चीजों में से एक यह है कि इससे होने वाले महान लाभों के बावजूद, इसके लिए किसी भी प्रकार का खर्चा करने की आवश्यकता नहीं होती है। वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कोई विशिष्ट योग प्रशिक्षण उपकरण नहीं है और योग अभ्यास के लिए कोई विशिष्ठ वातावरण की आवशक्यता नहीं  होती है। यह सब इस तथ्य का प्रत्यक्ष परिणाम है कि योग केवल एक अभ्यास से बढ़कर एक मनःस्थिति और एक जीवन शैली है। यही कारण है कि इस दार्शनिक पथ के प्रति आपकी इच्छा, साथ ही आपके विश्वास और दृष्टिकोण यही चीज़े वास्तव में मायने रखती हैं। इसके अलावा, अपने पहले योग सत्र के लिए खुद को तैयार करने हेतु  प्राकृतिक भोजन पर आधारित संतुलित और स्वस्थ आहार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। 

 

Image by Amit Kumar from Pixabay
Image by Amit Kumar from Pixabay 
हम क्या खाते है इसका पूर्णतः ध्यान रखना   अत्यावश्यक है कारण हम जो खाते हैं वह   हमारे दिमाग और हमारी आत्मा दोनों को   प्रभावित करने की क्षमता रखता है। भलेही   आपको अपनी योग कक्षा करने के लिए   विशेष रूप से डिज़ाइन की गई जगह की   आवश्यकता नहीं है, फिर भी यह सुनिश्चित   करें कि, जहा आप योगाभ्यास करेंगे, उस   कमरे से आपका ध्यान भंग करने या आपको दुर्लक्षित करने योग्य चीज़े - जैसे कि रेडियो, सड़क का शोर, टीवी, मोबाइल - इनको यथासंभव दूर रखे। वह जगह साफ और शांत  होनी चाहिए और यदि संभव हो तो हवादार होनी चाहिए। एक चटाई ही वह सहायक उपकरण है जिसकी आपको व्यायाम और ध्यान करते समय आराम पाने के लिए आवश्यकता होती है, क्योंकि वे बैठने या लेटने की स्थिति में किए जाते हैं। 

Image by yogabelloso from Pixabay 
आपके द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों के संबंध में यह ध्यान रखे की वे , प्रशिक्षण सूट, स्वेट पैंट और एक टी-शर्ट, शॉर्ट्स या ढीले पजामा जैसे कुछ बहुत ही आरामदायक और ढीले हो। योगाभ्यास करते समय पेट का खाली होना आवश्यक है। एक सामान्य नियम के अनुसार, मुख्य भोजन के एक या दो घंटे बाद योग का अभ्यास करने का आदर्श समय होता है। इसके अलावा योग प्रशिक्षण में श्वास एक प्रमुख तत्व है। इस कारण वश अपने नाक और गले को भी साफ करना न भूलें। 

         यदि आपने यह तय नहीं किया है कि आपके योग सत्र को करने के लिए दिन का सबसे अच्छा समय कौन सा हो सकता है, तो आपको यह जानना होगा कि सुबह और शाम दोनों अभ्यास आपके शरीर और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इस प्रकार, सुबह व्यायाम करना पूरे दिन के लिए आपको ऊर्जावान बनाये रखने में योगदान कर सकता है, क्योंकि यह आपके जीवन शक्ति के स्तर में सुधार करता है। दूसरी ओर, शाम के योग अभ्यास एक आरामदायक और शांतिपूर्ण नींद लाने में मदद करते हैं। 

Image by Alexy Almond from Pexels

         अंततः ध्यान रखे की आपका योग सत्र आपको थकाए ना। थकान महसूस होने पर ब्रेक लेने में संकोच न करें।देखा जाये तो मुश्किल एक्सरसाइज के बीच शॉर्ट ब्रेक आम बात है। यह ध्यान में रखें कि कम से कम 15 मिनट का सही योगाभ्यास आपके शरीर और दिमाग पर अद्भुत परिणाम करने की क्षमता रखता है।

धन्यवाद 


टिप्पणियाँ